उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि जारी है। आपरेशन कालनेमि अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्यवाही में ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने विकास नगर क्षेत्र में कारी अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो जादू- टोना, दैवीय प्रकोप का भय दिखा कर झाड़- फूंक व दुआ के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने का काम कर रहा था। इसके अतिरिक्त प्रेमनगर पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दवाखाने में छापेमारी की, जिसे रोशनाबाद हरिद्वार के रहने वाले दम्पत्ति द्वारा चलाया जा रहा था। दम्पत्ति द्वारा जड़ी- बूटी की आड़ में लोगों की बीमारी का शर्तिया इलाज करने के नाम पर दवाईयां बेची जा रही थी। उनके पास इससे सम्बन्धित कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। दोनों भोले-भाले लोगों को इलाज के नाम पर दवा बेचते थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि जारी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours