राजधानी देहरादून में उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल और सह प्रभारी रोहित मेहरौलिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी जन आंदोलन से निकली पार्टी है और इस पार्टी का मुख्य मकसद जन सरोकारों को उनके अंजाम तक पहुंचना है।उन्होंने कहा कि पार्टी इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रही है और सबको मिलकर इस स्तिथि से मिलकर निपटना होगा। उन्होंने प्रभारी और सह प्रभारी से आग्रह किया कि अब नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हर तीन महीने में काम काज का लेखा जोखा देखा जायेगा और अगर खुद मेरा काम संतोष जनक नही हुआ तो पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी से उन्हें मुक्त कर दे और सभी अन्य पदा धिकारियों पर भी ये बात लागू होती है। उन्होंने आगे कहा कि वो आप पार्टी के कट्टर समर्थक हैं और लोकसभा चुनाव के बाद 24 घंटे पार्टी के काम के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्य कर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी निकाय और निगम चुनाव लड़ने के साथ ही 2027 का लक्ष्य साध कर चल रही है।
आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours