उत्तराखंड में चिह्नित किए गए 1365 क्रिटिकल और 800 वर्नेरेबल बूथ

 

 

आगामी 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देशभर में क्रिटिकल और वर्नेरेबल बूथ चिन्हित किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार क्रिटिकल बूथ उन्हें कहा जाता है। जहां पूर्व में 10 फ़ीसदी या उससे कम मतदान हुआ हो या फिर मतदान 90 फ़ीसदी हुआ है और केवल एक प्रत्याशी को 75 फ़ीसदी या उससे ज्यादा वोट पड़े हैं, जबकि वर्नेरेबल बूथ वो होते हैं, जहां मतदान के दौरान पूर्व में कोई घटना घटी हो और चुनाव बाधित हुआ हो। उत्तराखंड में कुल 11729 मतदान केंद्र हैं जिनमें से उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने 1365 क्रिटिकल चिन्हित किए हैं जिनमे हरिद्वार में सबसे ज्यादा 344, देहरादून में 278 और उधमसिंहनगर में 158 क्रिटिकल बूथ हैं, जबकि प्रदेश के 800 वर्नेरेबल बूथ में देहरादून में सबसे ज्यादा 243, उधमसिंहनगर में 229 और नैनीताल में 201 बूथ हैं। वहीं मतदाताओं को रिझाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और स्वास्थ्य विभाग मतदाताओं को मतदान के बाद चिन्हित चिकित्सालय में फ्री ओपीडी की सेवा देने जा रहा है, जो केवल मतदान दिवस के दिन ही लागू रहेगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours