भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज ही के दिन पार्टी की स्थापना हुई थी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर आज हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
+ There are no comments
Add yours