कांग्रेस पर बीजेपी ने राजनीति करने का लगाया आरोप

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। पीएम की इस जनसभा को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है कि प्रधानमंत्री ने स्थानीय मुद्दों को लेकर कोई बात नहीं की। कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड और केदारनाथ धाम में सोने की चोरी जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी को लगातार घेरती आ रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए बीजेपी हर स्तर से कवायद कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इसमें फैसला न्यायालय को करना है। बीजेपी विधायक ने कहा कि जो लोग इस घटना में संलिप्त हैं उनको गिरफ्तार किया गया है, और जो पार्टी में थे उनको पार्टी से निकाल भी दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि प्रधानमंत्री हर स्थानीय मुद्दों पर बात नहीं कर सकते।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours