भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया ‘ मैं हूं मोदी का परिवार’ स्टीकर

लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील को लेकर भाजपा हर स्तर से जनता के बीच पहुंच रही है। इसी के तहत परेड ग्राउंड के पास भाजपा महानगर कार्यालय में देहरादून शहर में चल रही महानगर बसों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘ मैं हूं मोदी का परिवार’ स्टीकर लगाकर और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ समय पहले यह कहा था कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने इसका जवाब दिया है। भाजपा नेता राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि सभी लोगों ने अपने घरों में ‘ मैं हूं मोदी का परिवार’ स्टीकर लगाया। सभी लोगों ने अपने गाड़ियों में स्टीकर लगाया और अब महानगर में संचालित हो रही बस सेवा में भी लोगों ने भी ‘ मैं हूं मोदी का परिवार’ स्टिकर लगाकर कांग्रेस को जवाब दिया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours