लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री धामी आज उत्तरकाशी के भटवाड़ी में एक जनसभा कर रहे हैं। बीजेपी ने मुख्यमंत्री धामी के उत्तराखंड में 14 अप्रैल तक के कार्यक्रम तय किए हैं और इसी के तहत मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वहां पर रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा दिया है और प्रदेश की सभी पांचो लोकसभा सीटों को एक बार फिर से जीतकर जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी की है।
+ There are no comments
Add yours