पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां चौकस

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अपनी तैयारी को पुख्ता करने में लगी हुई है। बता दें कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव नजदीक है,19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होने हैं। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मतगणना स्थलों सहित आंतरिक बॉर्डर पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल जगह-जगह फ्लैग मार्च के साथ ही आंतरिक बॉर्डर व चैक पोस्टों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में जो अपराधी किस्म के तत्व हैं और जिन पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनके हथियारों को भी जब्त कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours