राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान, 51 पेटी शराब बरामद

राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान, 51 पेटी शराब बरामद

 

राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां करीब 05 लाख रुपए कीमत की 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब तस्करों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त किए जा रहे 02 वाहनों को मौके पर सीज किया गया है। जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि चैकिंग अभियान के दौरान देहरादून स्थित अंशल ग्रीन वैली में एक खाली प्लॉट के पास से 02 अभियुक्तों पवन, राघव को 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा दयानंद शर्मा को 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कुल 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से तस्करी में प्रयुक्त किए जा रहे 02 वाहनों को सीज किया गया है। फिलहाल अभियुक्तों के खिलाफ थाना राजपुर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours