प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में होंगी एक सहायिका और एक कार्यकर्ती-रेखा आर्या

 

*मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत बहनों की भावनाओं ने लिया आकर,5 हजार से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र-रेखा आर्या*

*मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के संबंध में जिओ हुआ जारी,राज्यपाल ने दी स्वीकृति*

*प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में होंगी एक सहायिका और एक कार्यकर्ती-रेखा आर्या*

 

*देहरादून*: लंबे समय से मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्थापित किये जाने की बाट जोह रहे केंद्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है।आज उत्तराखंड के ऐसे 5 हजार से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण केंद्र बनाये जाने को लेकर जिओ जारी कर दिया गया है।ऐसे में अब 5 हजार से अधिक मिनी केंद्र पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे साथ ही इन केंद्रों में एक कार्यकर्ती व एक सहायिका भी होंगी।

 

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की मांग उठ रही थी।ऐसे में अब राज्य के पांच हजार से अधिक मिनी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण होने से हमारी बहनों की भावनाओ का सम्मान हुआ है ।कहा कि इसके लिए वह केंद्र महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करती हैं जिन्होंने आंगनबाड़ी बहनों की भावनाओ का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है।साथ ही कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करती है और वह इस बात से परिलक्षित होता है कि राज्य के हित के लिए सरकार द्वारा लगातार अहम निर्णय लिए जा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours