नामांकन प्रक्रिया के बाद निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की नामावली की तैयार

उत्तराखंड में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के मतदाताओं की नामावली भी तैयार कर ली है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 83 लाख 37 हजार 914 वोटर हैं, जिनमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरुष और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता और 297 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 93187 सर्विस मतदाता हैं, जिनमें 90554 पुरुष और 2633 महिला मतदाता हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि उत्तराखंड में 12 ऐसे दूरस्थ क्षेत्र हैं, जिनमें पोलिंग पार्टियों को चुनाव से 3 दिन पहले रवाना किया जाएगा, जबकि कुछ स्थानों पर मतदान से 2 दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours