उत्तराखंड में मौसम में बदलाव की संभावना
प्रदेश भर में बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक आने वाले दो से तीन दिनों तक बारिश का अंदेशा जताया है। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 29, 30 और 31 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 और 31 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में छुटपुट बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
+ There are no comments
Add yours