कांग्रेस का बीजेपी पर प्रताड़ित करने का आरोप, बीजेपी की सफाई

कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर चुनाव में कांग्रेस को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में बीजेपी ने सफाई देते हुए कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सरकार ने जो नोटिस पार्टी को भेजा है वह मामला सन 1993- 94 का है, जब सीताराम केसरी अध्यक्ष हुआ करते थे। 30 साल पुराने मामले में हमारे चुनाव गड़बड़ाने के लिए सरकार ये सब कर रही है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि अगर हमारा 1700 करोड़ बनता है तो भारतीय जनता पार्टी को भी अपना हिसाब लगाना चाहिए। अगर हम हिसाब लगाएं तो भारतीय जनता पार्टी का अबतक का 4000 से 4500 करोड़ बनता है। क्या ईडी और इनकम टैक्स बीजेपी से पूछताछ करेगी, जो ईडी कांग्रेस को परेशान कर रही है और जो इनकम टैक्स भारतीय जनता पार्टी पर है। ईडी और इनकम टैक्स को भी भारतीय जनता पार्टी से भी सवाल पूछना चाहिए।कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि जिसके ऊपर जितना टैक्स बनता है वह उसको जमा करना ही होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग और राहुल गांधी सरकार बनने के बाद देख लेने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब हम उनकी दादी से नहीं डरे तो इनसे क्यों डरेंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours