लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार करने में जुटी बीजेपी 

 उत्तराखंड बीजेपी संकल्प पत्र को तैयार करने में जुट गई है। संकल्प पत्र समिति के संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि 70 विधानसभा में 70 हजार सुझाव मिले हैं, जिनको शॉर्ट लिस्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 40 परसेंट केंद्र सरकार के लिए सुझाव हैं, जबकि 60% राज्य सरकार के लिए सुझाव मिले हैं। राज्य सरकार के पास उन सुझाव को भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार जल्द ही घोषणा पत्र को जारी करेगी।आम लोगों के सुझाव के आधार पर संकल्प पत्र को तैयार किया जाएगा। उनका कहना है कि सभी के सुझाव को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours