आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। प्रदेश के गृह सचिव दिलीप जावलकर ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव और कानून व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। गृह सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में सभी विभागों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव सम्पन्न कराने में अपना सहयोग दें। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखें। सोशल मीडिया पर प्रसारित कानून व्यवस्था, चुनाव आदि संवेदनशील पोस्टों/फेक न्यूज की नियमित रुप से मॉनिटरिंग किए जाने तथा भ्रामक पोस्टों के तत्काल खण्डन की कार्यवाही करें।
+ There are no comments
Add yours