भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई और विधायक हमारे सम्पर्क में हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों से आमजन बहुत प्रभावित हैं। इसी वजह से कांग्रेस के विधायक-नेताओं पर भारी दबाव है कि वह प्रधानमंत्री के विजन से खुद को जोड़ें। यही कारण है कि पूरे देश में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आपको बता दे कि भाजपा एक माह से ज्वाइनिंग कार्यक्रम में जुटी है। इसके लिए विधायकों, पूर्व विधायकों व दूसरे दलों से चुनाव लड़े नेताओं से संपर्क जारी है।
भाजपा की सेंधमारी जारी, टूट सकते हैं कांग्रेस के कई विधायक
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours