उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इसके साथ ही भाजपा वोटरों को साधने में जुटी है। खास कर बीजेपी उत्तराखंड की धामी सरकार के महिला और युवा वर्ग पर विशेष फोकस को भी साधने में जुटी है। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी से 4 फीसद महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त भुगतान का आदेश जारी किया है। उसको लेकर भी बीजेपी की कोशिश कर्मचारियों को अपने पक्ष में करने की रहेगी। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आम जनता के हितों में फैसले लिए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की योजनाओं को लेकर हम जनता के बीच जाने का काम कर रहे हैं। सरकार द्वारा सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बीजेपी के पक्ष में मतदान करेगी और हम भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव जीतने का काम करेंगे।
राज्य कर्मचारियों के वोट को साधने में जुटी भाजपा
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours