उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में चारधाम शीतकालीन यात्रा इस समय सुचारू रूप से जारी है। अब तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों के दर्शन कर चुके हैं, और यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर शीतकालीन यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों में ठहरने पर पच्चीस प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, मंदिर समिति के गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्थाओं के साथ और बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि सभी श्रद्धालु आराम से यात्रा कर सकें।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours