सबसे खूबसूरत जगहों में से एक उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली आजकल बर्फबारी के बाद अब पूरी तरह से पर्यटकों से गुलजार हो पड़ी है। 2 दिन पूर्व में हुई बर्फबारी के बाद औली किसी जन्नत से कम नजर नहीं आ रहा है। जहां देखो चारों तरफ बर्फ के सुंदर नजारे बने हुए हैं। बर्फ के साथ पर्यटक खूब जमकर मस्ती करते हुए देखे जा रहे हैं। औली में इस समय सैकड़ो की तादाद में देश और विदेश के हर कोने-कोने से पहुंचे हुए पर्यटक मौजूद हैं। पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय लोगों के चेहरे भी काफी खिल उठे हैं। बर्फबारी को लेकर औली में आज भी तकरीबन 2 फीट के आसपास बर्फ के सुंदर नजारे देखे जा सकते हैं। कुल मिलाकर देश-विदेश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के लिए औली किसी स्वर्ग से कम नजर नहीं आ रहा है और हर तरफ बर्फी बर्फ के नजारे देखे जा रहे हैं।
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली पर्यटकों से गुलजार, हर तरफ बर्फ ही बर्फ
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours