राजधानी देहरादून के सबसे शांत और पॉश इलाके बलवीर रोड स्थित जज कॉलोनी में एक 55 वर्षीय महिला की उनके ही बेटे ने हत्या कर दी है। महिला के पति डिप्टी एसपी मलखान सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में मुरादाबाद में तैनात हैं। आरोपी बेटे ने खुद की भी नस काट ली। पुलिस ने मौके से आरोपी बेटे आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है और उसकी दवाई चल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही खुद एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
देहरादून के जज कालोनी में हत्या, पुलिस अधिकारी की 55 वर्षीय पत्नी को बेटे ने ही मारा
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours