भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच को लेकर लोगों में कुछ ज्यादा ही रोमांच है। वर्ल्ड कप में अजेय रहने वाली भारतीय टीम 19 नवम्बर को ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने जा रही है ऐसे में हर कोई भारत की जीत की कामना कर रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार के ज्योतिषाचार्यो ने दोनों ही देशों की कुंडली देख भारत को जीत का प्रबल दावेदार बताया है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान और टीम के ग्रह बहुत मजबूत दिखाई दे रहे हैं, जबकि प्रतिद्वंद्वी टीम के ग्रह उतने प्रबल नहीं हैं जितने टीम इंडिया के हैं। ज्योतिषाचार्य टीम इंडिया का नाम बदल कर भारत करने पर बताते है कि इससे देश मे अलग ही ऊर्जा देखने को मिल रही है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार मैक्सवेल एक बार फिर असफल रहेंगे, जबकि डेविड वार्नर अपनी टीम के लिए अच्छा करेंगे पर वह सहयोग सफल नहीं रहेगा।
भारत आस्ट्रेलिया मैच होगा रोमांचक पर जीतेगा भारत, वार्नर भी होंगे सफल पर नहीं दिला पाएंगे आस्ट्रेलिया को जीत
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours