उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिवस कांग्रेस में शामिल होने वाले तीन पूर्व विधायकों और कई अन्य नेताओं को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह सभी नेता भारतीय जनता पार्टी में नहीं थे, पूर्व में ही वह पार्टी से अलग हो चुके थे उनको पार्टी से निष्कासित किया गया था। उन्होंने कहा कि इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। मुख्यमंत्री ने तंज करते हुए कहा कि इन लोगों को जहां जाना था वह वहां अब पहुंच गए हैं।
विगत दिवस कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता
राजकुमार ठुकराल, पूर्व बीजेपी विधायक
नारायण पाल, पूर्व सितारगंज विधायक
भीमलाल आर्य, पूर्व बीजेपी विधायक घनसाली
गौरव गोयल, रुड़की के पूर्व मेयर (बीजेपी से निष्कासित)
अनुज गुप्ता: मसूरी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष
लखन सिंह नेगी, भीमताल से
+ There are no comments
Add yours