उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा, 45 हजार फर्जी सिम बरामद, एक गिरफ्तार

एसटीएफ ने देश में एम2एम सिम के माध्यम से अपराध का खुलासा किया।एसटीएफ की साईबर क्राईम पुलिस टीम ने फर्जी सिम कार्डों की अब तक की सबसे बडी बरामदगी की और 45 हजार फर्जी सिम बरामद किए।

 

एसटीएफ एसएसपी आयूष अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसटीएफ की टीम ने 80 लाख रुपये की धोखाधडी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया और एक आरोपी को चाँदनी महल क्षेत्र दिल्ली से गिरफ्तार किया।

 

एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से हजारों की संख्या में फर्जी कम्पनी के नाम से लिये गये करीब 1 लाख 95 हजार रुपये के सिमकार्ड बरामद हुए। आरोपी ने अभी तक 29,000 एयरटेल और 16,000 वोडाफोन-आईडिया के सिम कार्ड्स की खरीद फरोख्त की गयी थी।सीसीटीवी कैमरे की कम्पनी बताकर आरोपी ने 45 हजार सिम लिए थे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours