महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने देहरादून में केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। अलका लांबा देहरादून में महिला कांग्रेस के नारी न्याय सम्मेलन में शामिल होने देहरादून पहुंचीं और बीजेपी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने कहा कि नारी न्याय सम्मेलन हर जिले में आयोजित होगा और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस सभी पीड़ितों का सहयोग करेगी। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल लोगों को सजा दिलाने और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने मांग की। अलका लांबा ने भाजपा के उन तमाम नेताओं के नाम का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं का शोषण किया है और उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन सत्ताधारी पार्टी उनको बचाने का काम कर रही है। इसके अलावा महिलाओं के आर्थिक शक्तिकरण और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने कांग्रेस के प्रयासों की जानकारी दी।
अल्का लांबा ने देहरादून में केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours