लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तौर पर तैयारी जोरों पर है। बुधवार को हरिद्वार लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम एसएसपी ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में जिले सभी सीओ, एडीएम सहित सभी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डीएम धीराज गबर्याल ने बताया की चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण की यह बैठक थी जिसमे जिले के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट एक हफ्ते में सौंपेंगे। उन्होंने बताया की उत्तराखंड सीईओ इस संबंध में गुरुवार को एक बैठक लेकर हरिद्वार लोकसभा की सभी विधानसभाओं की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि वार्नेबिल्टी मैपिंग को बहुत जल्द पूरा कर इलेक्शन कमिशन की बैठक से पूर्व सौंप दिया जायेगा।
+ There are no comments
Add yours