अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के दर्शन हेतु एवं वहां की व्यवस्था टोली की बैठक आयोजित की गई

1 min read

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के दर्शन हेतु एवं वहां की व्यवस्था टोली की बैठक आयोजित की गई।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि 22 फरवरी को महानगर देहरादून से एकआस्था ट्रेन अयोध्या के लिए जा रही है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति इस ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो भव्य और दिव्य प्रभु श्री राम जी के मंदिर के दर्शन के लिए जितने भी कार्यकर्ता, समाज के लोग अयोध्या जा रहे हैं उसके लिए व्यवस्थाओं की दृष्टि से महानगर देहरादून से कल20फ़रवरी को भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी जा रहे हैं इन सभी विषयों पर व्यवस्था की दृष्टि को देखते हुए महानगर अध्यक्ष ने अयोध्या जा रहे सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की।और कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस प्रकार की सेवा का मौका मिल रहा है।

यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जिला के सयोजक गोविंद मोहन महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान श्याम सुंदर विनोद शर्मा सुभाष बालियान हरीश नारंग आदि मौजूद रहे।

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours