दुष्यंत कुमार गौतम का बयान, अन्याय के विरुद्ध मौन रहना मेरे संस्कारों में नहीं 

1 min read

 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अंकिता भंडारी मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके राजनैतिक और सामाजिक जीवन में ईमानदारी, निष्ठा और चरित्र ही उनकी पहचान रही है और वे सदैव सत्य और जनहित के मार्ग पर चले हैं। गौतम ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ फर्जी ऑडियो और वीडियो तैयार कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड के गृह सचिव को पत्र लिखकर इन फर्जी ऑडियो और वीडियो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गौतम ने कहा कि वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और उन्हें अपने समर्थकों पर भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष केवल उनका नहीं है, बल्कि उन सभी मूल्यों का है जिन पर समाज और लोकतंत्र टिका है। उन्होंने अपने समर्थकों से साथ देने की अपील की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours