वीर बाल दिवस के मौके पर सीएम धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था

0 min read

वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में मत्था टेका और सिख गुरुओं के साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। वीर बाल दिवस के अवसर पर देहरादून के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की, जहाँ उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका और अरदास में शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों का अदम्य साहस, त्याग और शौर्य पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस हमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए जागरुक रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजन, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वीर साहिबज़ादों का बलिदान हमें साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है। यह दिन युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का अवसर है ।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शांति, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours