वीर बाल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिरकत की और सिख समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर साहब और उनके परिवार के बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए एक मिसाल है। राज्यपाल ने कहा कि चार साहिबजादों की शहादत से हमें एकजुट रहने और राष्ट्र के लिए शहादत देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर, राज्यपाल ने सिख समुदाय से जुड़ी तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया।
इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें लोगों को साहिबजादों के बलिदान और साहस के बारे में बताया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर साहिबजादों के बलिदान को याद किया और कहा कि यह दिवस हमें साहस और बलिदान की भावना से प्रेरित करत हैं। वीर बाल दिवस के अवसर पर लोकभावन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिरकत की इस दौरान सिख समुदाय के तमाम लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे वही कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहब और उनके परिवार ने जो बलिदान दिया है वह हम सभी के लिए एक मिसाल है चार साहबज़ादो की शहादत से हमें यह संदेश है की एकजुट रहना चाहिए और अगर परिवार या राष्ट्र की बात आती है तो शहादत देने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए वही दूसरों के लिए कैसे जीना चाहिए यह भी एक सिख दी है। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की इसलिए आज पूरा सिख समुदाय और पूरा भारत 26 दिसंबर को साहबजादों की शहादत के रूप में मनाया जा रहा है। वही कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सिख समुदाय से जुड़ी तीन पुस्तकों का भी विमोचन किया।
+ There are no comments
Add yours