केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत में मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर घुसपैठ के कारण बढ़ी है, न कि जन्मदर के कारण। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हुए घुसपैठिए इसके लिए जिम्मेदार हैं। शाह ने अपनी ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ नीति को दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार घुसपैठियों को पहचानकर, मतदाता सूची से उनका नाम हटाकर और देश से बाहर करेगी। अमित शाह के इस बयान का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने समर्थन किया है। शादाब शम्स ने कहा है कि एनआरसी जरूरी है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के हक पर अन्य लोग डाका डाल रहे हैं। यहां तक की उनका राजनीतिक हस्तक्षेप भी बढ़ रहा है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तरक्की हो रही है। प्रदेश में यूसीसी, नकल अध्यादेश सहित कई कड़े और सख्त नियम बनाए गए हैं।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने की NRC की वकालत
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours