उत्तराखंड में बीजेपी इन दिनों पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत जगह-जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में उत्तराखंड में अधिक से अधिक सदस्यों को बीजेपी से जोड़ने के लिए संकल्प लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी देहरादून में बीजेपी की इस बैठक में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की इस बैठक को टिफिन बैठक नाम दिया गया था। बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दौरान सहभोज में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत व्यापक स्तर पर सदस्यता ग्रहण करवाने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बीजेपी संगठन को और अधिक मजबूत करने के मंत्र भी दिए। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव भी दिए।
+ There are no comments
Add yours