लोकसभा चुनाव के लिए देहरादून में एआईसीसी का वॉर रूम तैयार

0 min read

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में एआईसीसी के वॉर रूम ट्रेनिंग हेड द्वारा वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम ट्रेनिंग हेड ललित मेघवंशी ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति और ढांचे पर जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कईं मुद्दों पर जनता के हितों की अनदेखी की है हमे उस पर कार्य करना है और जनता के मुद्दों को उठाना है।बैठक में वॉर रूम चेयरमैन श्री नवीन जोशी जी ने संबोधन करते हुए कहा कि प्रदेश में चुनावों को लेकर बूथ जोड़ों भारत जोड़ों मुहिम पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है और भाजपा सरकार की विफलताओं को हम ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर तक लोगों से जुड़ने का काम कर रहे हैं साथ ही उन्होंने ट्रेनिंग में वॉर रूम के पदाधिकारियों को भाजपा द्वारा अग्निवीर योजना से हताश युवाओं और सेना में सेवा करने की इच्छा रखने वालों को की समस्याओं को उजागर करते हुए काम करने के निर्देशित दिए. इस अवसर पर बैठक में गोपाल सिंह गड़िया, विनय कुमार, प्रवीन डोभाल ,प्रवीन त्यागी, वीरेंद्र प्रधान, विनीत गुप्ता, आर्यन चौधरी, वीरेंद्र पंवार, रुहान हसनैन , भीम सिंह करासी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours