हरिद्वार से राम भक्त अयोध्या रवाना

अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए हरिद्वार से आज दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक में भाजपा नेताओं के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करीब डेढ़ हजार राम भक्तों को यात्रा के लिए रवाना किया। ट्रेन से यात्रा कर रहे राम भक्त भी जय श्री राम के नारे लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अयोध्या में बनकर तैयार हुआ राम मंदिर देश का आध्यात्मिक केंद्र बन चुका है। देश के अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु रोजाना राम मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours