उत्तराखंड कांग्रेस ने भगवानपुर की निलंबित ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भगवानपुर की निलंबित ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल की जगह उनके ताऊ भाजपा नेता देशराज कर्णवाल नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने नेताओं की गलती में चुप रहती है और जब तक मीडिया में बाते नहीं चलती तब तक चुप बैठी रहती है। वहीं दसौनी के इस बयान की निंदा व पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ज़ीरो टोलरेंस की सरकार चल रही है, जिस प्रकरण को लेकर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है। उस पर कार्यवाही भी कर दी गयी है। किसी भी पद और दल के भेदभाव के बिना धामी सरकार ने तुरंत कार्यवाही की है जो केवल भाजपा की सरकार में ही सम्भव दिखता है। वहीं बात करें कांग्रेस की तो वह मुद्दा विहीन है। जिस प्रकार से नगर निकाय चुनावों व पंचायत चुनावों में एक तरफा भाजपा की जीत हुई इस कारण कांग्रेस चिंता में है। वहीं 2027 में विधानसभा के चुनावों को नजदीक देख कांग्रेस और कांग्रेस के नेता तरह-तरह के षड़यंत्र रच प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उनके इन इरादों को समझती है। इसलिए पुनः भाजपा की जीत 2027 के चुनावों में निश्चित है, जिसको लेकर कांग्रेस बौखलाहट में है।
उत्तराखंड कांग्रेस ने भगवानपुर की निलंबित ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours