मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। एक तरफ उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोला तो वहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह चुनाव में जीत के लिए अधिक परिश्रम करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिना परिश्रम से जीत नहीं मिलेगी। राजधानी देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसियो ने मल्लिकार्जुन खड़गे का शानदार स्वागत किया। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर देहरादून से चुनावी बिगुल फूंका। आपको बता दें कि सम्मेलन में प्रदेशभर के हज़ारों कार्यकर्ता पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह,गणेश गोदियाल समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी की सरकार में विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बीजेपी सरकार हेलीकाप्टर उतरने तक की परमिशन नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती हैं, झूठ का मायाजाल बुनती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विष्णु के 11वे अवतार बनने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की तानाशाही से कांग्रेस डरने वाली नहीं है और भाजपा बताए देश की आजादी में भाजपा का क्या योगदान है।भाजपा देशभक्ति कांग्रेस को ना सिखाए। कांग्रेस ने संस्थान बनाएं, भाजपा ने बेचे। उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ने किया, भाजपा देश को बांटने का काम कर रही। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours