दिल्ली दौरे से लौटे सीएम धामी, केंद्र सरकार से विकास प्रस्तावों पर हुई सकारात्मक चर्चा

दिल्ली दौरे से लौटे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि रेलवे, गृह और वन मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों में बैठकें हुईं, जिनमें पहले से चल रहे प्रस्तावों के साथ नए विकास कार्यों पर भी बात हुई। धामी ने कहा कि सभी मंत्रियों ने बेहद सकारात्मक रवैया दिखाया और राज्य के विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास की गति लगातार बढ़ रही है, और इस बार भी केंद्र ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य की बुनियादी ढांचा, रेलवे कनेक्टिविटी और पर्यावरण से जुड़ी परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours