भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन सभी तीनों सीटों पर निवर्तमान सांसदों को ही रिपीट किया गया है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अजय टम्टा, नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट और टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह पर भाजपा ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और जो कार्य इस समय प्रगति पर हैं उनको जल्द से जल्द पूरा करके अन्य विकास कार्यों को भी तेजी के साथ उत्तराखंड में पूरा किया जाएगा। वहीं भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि भाजपा साल के 365 दिन चुनावी मोड में रहती है और चुनाव के लिए हमारी पूरी तैयारी है इस बार 400 पार का नारा सफल होगा।
टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने भरोसा जताने के लिए कहा थैंक्यू
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours