खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की जगह लगी प्रधानमंत्री की तस्वीर, कांग्रेस हमलावर, भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की जगह लगी प्रधानमंत्री की तस्वीर, कांग्रेस हमलावर, भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। हरीश रावत ने अब एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद से सियासत गरमा गई है। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग भवन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रधानमंत्री की तस्वीर नजर आ रही है। इस तस्वीर को लेकर उन्होंने लिखा कि ये दृश्य अविश्वसनीय है क्या अब खादी भवनों से भी गांधी अदृश्य हो जाएंगे?

 

खादी ग्रामोद्योग भवन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर लगाने को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस का कहना है कि गांधीवादी संस्थानों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा है कि ये आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है, क्योंकि महात्मा गांधी की भारतवासियों के दिल में अनूठी जगह है। उन्होंने अंग्रेजों से हमे आजाद कराया और अहिंसा और सत्यता का जो पाठ उन्होंने पढ़ाया वह आज देश विदेश की यूनिवर्सिटियों में पढ़ाया जाता है। अपने देश के अन्दर भाजपा और आरएसएस उनको पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर जितने भी खादी ग्राम उद्योग के केंद्र हैं उनमें आजादी के बाद से ही हम लगातार महात्मा गांधी की तस्वीर देखते आए हैं।

 

इस आरोप पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा एक ही परिवार के इर्द-गिर्द राजनीति की है। गांधी की पदवी को भी हड़प लिया। ऐसे लोगों को नैतिकता का कोई अधिकार नहीं है। गांधी आश्रम में अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी है, तो वह एक संवैधानिक पद पर हैं और उस नाते उनका चित्र लगाया गया है।

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours