उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के समाधान का एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के तहत राज्य भर में 408 जनसेवा शिविर आयोजित किए गए हैं, जिसमें अब तक 3,30,461 नागरिकों ने भाग लिया है। इन शिविरों के माध्यम से 33,529 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 22,675 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। इसके अलावा, 1,79,169 नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है।
यह अभियान सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में सफल रहा है और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि यह अभियान जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही और संवेदनशीलता का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से उत्तराखंड सरकार राज्य में सुशासन की नई कार्यसंस्कृति को स्थापित कर रही है, जहां संवाद, समाधान और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह अभियान आने वाले समय में और अधिक व्यापक रूप में जारी रहेगा और उत्तराखंड को जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करेगा।
+ There are no comments
Add yours