भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 17 और 18 फरवरी को दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में उत्तराखंड बीजेपी के जिला स्तर से ऊपर के काफी संख्या में पदाधिकारी शामिल होंगे।लोकसभा चुनाव से पहले होने वाली इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्दे पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उनका कहना है कि प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस कार्य समिति में शामिल होंगे। हालांकि लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही सभी प्रदेशों में वरिष्ठ नेताओं को कई जिम्मेदारियां दी हैं। राष्ट्रीय कार्य समिति की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी के काफी संख्या में पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने पहुंचकर अपने-अपने स्तर से तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 17 और 18 फरवरी को दिल्ली में होने जा रही है
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours