मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर की जेल से सुरक्षित देहरादून लौटे कैप्टन सौरभ वशिष्ठ से उनके घर जाकर मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और देश की ख्याति विदेशों में बढ़ रही है जिसका उदाहरण सबके सामने है। आपको बता दें कि कतर की जेल में करीब 18 महीने का समय बिताने के बाद रिटायर्ड कैप्टन सौरभ देहरादून अपने आवास पर पहुंच गए हैं। उनके सकुशल वापस आने पर परिजनों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। करीब 52 वर्षीय सौरभ को फांसी की सजा मिलने के बाद से ही उनके पीएम मोदी उनकी रिहाई को लेकर सकारात्मक कदम उठा रहे थे।
+ There are no comments
Add yours