पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी, प्रदेश के 07 लाख से अधिक किसानों के खाते में 166.08 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हुए हस्तांतरित

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है। जिसमे देशभर के 9.26 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को ₹20 हज़ार करोड़ की सम्मान राशि सीधा उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रान्सफर कर दी गयी है। उसमे उत्तराखण्ड के 771567 लाभार्थी किसानों को 166.08 करोड़ रुपए की धन राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17वीं किस्त उत्तराखंड के 7 लाख से अधिक किसानों को डीजीटली हस्तांतरित की गई। किसान सम्मन निधि हस्तांतरण के इस वर्चुअल कार्यक्रम में विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसानों ने भी प्रतिभाग किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते हैं, किसानों की आय किस प्रकार से दुगनी हो और कैसे किसानों को फसल का उचित दाम मिले। उन्होंने कहा तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते है। पात्र किसानों को सालाना 6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसे तीन अलग किस्तों में हस्तांतरित किया जाता है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours