आर्चरी चैंपियनशिप 2023-24 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर दी शुभकामनाएं

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने 12वीं अखिल भारतीय आर्चरी चैंपियनशिप 2023-24 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि 30 जनवरी से 04 फरवरी 2024 तक बैंगलोर, कर्नाटक में आयोजित हुई 12वीं अखिल भारतीय आर्चरी चैंपियनशिप 2023-24 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य आरक्षी संतोष कुमार ने कंपाउंड इवेंट में 01 रजत व 01 कांस्य पदक तथा महिला आरक्षी रिशिका ने कंपाउंड इवेंट में 01 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours