उत्तराखंड में यूसीसी विधेयक पास होने के बाद अब मुस्लिम संगठन ने इसके विरोध को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राजधानी देहरादून में एक बैठक आयोजित कर इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने कहा कि इस बैठक में हम रणनीति बना रहे हैं कि आगे क्या कारवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हम बिल का अध्ययन कर रहे हैं और इसके बाद देखेंगे कि क्या कोर्ट जाना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो बिल पास किया है उसमें हमारी राय को नहीं रखा गया इसके अलावा एसटी वर्ग को इससे दूर रखा गया है।
यूसीसी पर मुस्लिम संगठन का कोर्ट जाने की तैयारी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours