उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इसके तहत पुरुष और महिला नागरिकों को बराबर श्रेणी में रखा गया है। दोनों के अधिकार एक समान रखे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले बहुत से ऐसे कार्य थे जिसमें कुछ ऐसे अधिकार जिनके तहत महिलाओं के अधिकारों का हनन होता था वह भी सुरक्षित होंगे। उन्होंने बताया कि आज भी हमारे समाज मे बहु विवाह प्रथा, बाल विवाह, मौखिक तलाक सहित कई अन्य प्रथाएं प्रचलित हैं। कहीं ना कहीं समान नागरिक संहिता से अब सभी के हित सुरक्षित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के तहत उत्तराखंड के लिए मजबूत आधार स्तम्भ का कार्य करेगा। समान नागरिक संहिता से अब देवभूमि में देवियों के अधिकार सुरक्षित होंगे। कुल मिलाकर उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या इस बात से संतुष्ट नजर आए कि प्रदेश में यूसीसी लागू किया जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours