केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार के आम बजट को जनहित और विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया है। राजधानी देहरादून में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से वार्ता के दौरान केंद्र सरकार के विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024-25 का बजट विकसित भारत को बनाने की संकल्पना है। कई बड़े अर्थशास्त्रियों ने बजट को भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ बताया है। बजट में 4 वर्गो की बात है जिसमे किसान, युवा, महिला और गरीब के उद्धार के लिए है। उन्होंने कहा भारत में 2047 तक प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे ज्यादा होगी।राज्य का विकास पूंजी पर निर्भर करता है और 2009 से 2014 तक की यूपीए सरकार जब केंद्र में थी तब से अब की सरकार का राज्य को दिए कर में 214% की बढ़ोत्तरी हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार में उत्तराखंड को यूपीए की सरकार को अपेक्षा 253% ज्यादा अनुदान दिया है।2023-24 तक उत्तराखंड को करीब 4 हजार करोड़ का लाभ दिया गयाप्रधानमंत्री मोदी ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है तब तक शायद वो रहें ना रहे लेकिन उन्होंने ऐसे भारत का सपना देखा है। देश को आबादी का 59% युवा वर्ग है जिसके उद्धार के लिए 2 लाख करोड़ की व्यवस्था की गई है।
+ There are no comments
Add yours