10 मई से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है, रिकॉर्ड संख्या में तीर्थ यात्री चारों धामों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा की शुरुवात से ही विपक्ष लगातार चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेर रहा है। एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार की तैयारियों पर निशाना साधा है। गणेश गोदियाल ने कहा कि चारधाम यात्राओं के संबंध में सरकार के दावे बिलकुल खोखले हैं। स्थिति ऐसी आ गई की सरकार को धारा 144 लगानी पड़ी,जो की चारधाम के इतिहास में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं तीर्थ यात्री यहां आएंगे ही नहीं तो पर्यटन के और तीर्थाटन के व्यवसाय में जो लोग लगे हुए हैं उनके लिए सरकार क्या सोच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोई नीति और सोच नहीं है और यात्रा अच्छी चल सके इसके लिए सरकार के पास कोई प्लान नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर सरकार को महसूस होता है कि उनके पास आइडिया वाले लोग नही हैं तो विपक्ष को साथ लेकर सर्वदलीय बैठक बुला सकती है। हम दिक्कतें भी बताएंगे और हल भी, लेकिन सरकार की बहुमत है जिसके चलते सरकार नशे में है।
कांग्रेस का सरकार को सलाह, विपक्ष को साथ लाकर सरकार बुलाए सर्वदलीय बैठक, चारधाम को लेकर ले सुझाव
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours