मुख्य सचिव से मिले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष

0 min read

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में परिषद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश की नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उनके आगामीं कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई एवं आशा व्यक्त की गई कि उनके कुशल नेतृत्व एवं कार्मिक संवर्गों के प्रति उनके सकारात्मक रवैए का लाभ निकट भविष्ट में कर्मचारी हितों पर लिए जाने वाले निर्णयों में परिलक्षित होगा । परिषद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सेवानिवृत्त मुख्य सचिव श्री एस एस संधु से भी मुलाकात कर उन्हें विदाई दी गई एवं उनके कार्यकाल में कार्मिक हितों में लिए गए निर्णयों हेतु उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।

इसके अतिरिक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य सचिव महोदया एवं सचिव कार्मिक एवं गोपन श्री शैलेश बगौली से वार्ता कर पंचायती राज विभाग के कार्मिकों के हड़ताल अवधि के वेतन को आहरित किए जाने का प्रस्ताव 03 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में सम्मिलित किए जाने की मांग की गई । परिषद द्वारा इसका निस्तारण हो जाने की आशा व्यक्त की गई है। परिषद के प्रदेश प्रवक्ता श्री आर पी जोशी द्वारा बताया गया कि परिषद द्वारा आज केन्द्र में पेश हुए अंतरिम बजट पर भी निराशा व्यक्त की गई एवं कार्मिकों हेतु आयकर की सीमा को न बढाए जाने एवं किसी भी प्रकार की आयकर छूट न दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया एवं आशा व्यक्त की गई की जुलाई 2024 में पेश होने वाले पूर्ण बजट में सरकार द्वारा कार्मिक हित में आयकर के टैक्स स्लैब में निश्चित ही बदलाव किया जाएगा जिससे कार्मिकों को राहत मिलेगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours