भारतीय जनता पार्टी के देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल को परमाध्यक्ष शारदा पीठाधीश्वर अनंन्तश्री जगगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी ने शुभाशीष देकर कहा कि जैसे भाजपा दिन प्रतिदिन उन्नति के मार्ग प्रशस्त कर रही है उसी प्रकार आप भी सदैव निष्ठा एवं समर्पण के भाव के साथ पार्टी संगठन में नित नए आयामों को प्राप्त करेंगे। यह मेरा आशीर्वाद आपके साथ एवं भाजपा परिवार के साथ रहा है व सदैव रहेगा। जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कावली रोड स्थित बीजेपी महानगर के कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। जगद्गुरु शंकराचार्य ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल को अनंत हार्दिक शुभकामनाओं के साथ स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया और भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कैंप कार्यालय के उद्घाटन के शुभ अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी महानगर अध्यक्ष को शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास, धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली, कैंट विधायक सविता कपूर, ज्योति प्रसाद गैरोला ने इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या में पार्टी के जयेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता व्यापरीगण मौजूद रहे।
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने बीजेपी महानगर अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours