राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर Youth As Job Creators थीम पर हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र निम्बुवाला गढ़ी कैंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी शामिल हुईं। इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नेशनल यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय यूथ अवार्ड से महिला मंगल दल युवक मंगल दल को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालो को एक-एक लाख, द्वितीय को 50-50 हजार और तृतीय को 25-25 हजार धनराशि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस की युवाओं को शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि युवा दिवस हम सबको प्रण दिलाता है कि स्वामी विवेकानंद जी ने बहुत कम उम्र है में धर्म की विजय पताका को आगे ले जाने का काम किया था। इस दौरान सीएम धामी ने सम्बोधन में G20 का भी जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को G20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला। G20 में वसुदेव कुटुंबकम के जरिए संदेश दिया की सभी देश हमारा परिवार है। सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक बढ़ते चलो। युवा शक्ति देश और प्रदेश के भाग्य को बदलने का काम कर रही है। किसी भी कार्य के प्रयास के लिए ऊर्जा होना बेहद जरूरी है। स्वामी विवेकानंद जी का देवभूमि से आध्यात्मिक रिश्ता रहा है। स्वामी विवेकानंद जी के विचारो को अपनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ने का काम किया है।
+ There are no comments
Add yours